संदेश

अक्टूबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजेश कमल की कविताएंँ

चित्र
1. नये शब्द कुछ सौ शब्द हैं जो बरसों से एक ही कक्षा में चक्कर काट रहे हैं हिंदी कविता उस जड़ गुरुत्व के बीच अपना अस्तित्व तलाश रही है नए शब्द इन दिनों स्त्रियों के साथ आते हैं उन्हीं की स्याही से तमाम अनसुनी ध्वनियाँ आ रही हैं वे भाषा की सूखी देह में नई ऋतुओं का रक्त भरती हैं और हम अब भी पुराने शब्दों की राख में अपनी आग तलाश रहे हैं 2. फ़रवरी हम बारामासा प्रेमियों के लिए फ़रवरी प्रेम का बारहवाँ हिस्सा है बस्स! इसे मतले का दूसरा मिसरा कह सकते हैं आगे आने हैं शे'र कई और इस ग़ज़ल में मक़्ते का शे'र नहीं आना है हम लानत देते हैं उन नामुरादों को जिन्होंने इस माह को दिया राजमुकुट हम बारामासा प्रेमियों के लिए फ़रवरी प्रेम का बारहवाँ हिस्सा है बस्स! 3. एक रूठे हुए दोस्त के लिए ये खुशियों के पल निठल्ले नहीं हैं बुहार ले जायेगा वक़्त इन्हें और हम देखते रह जायेंगे हाथ हिलाते रह जायेंगे यूँ ही और इन विरल लम्हों में रूठ जाते हो तुम जरा जरा सी बात पर सुनो दोस्त इत्ती सी बात पर रुठो मत कि आज के दौर में मुस्कुराने के सबब मुश्किल से मिलते हैं

कुबेर दत्त : एक हरफनमौला रचनाकार

चित्र
एक ग़ुलाम शहर में आज़ाद सपने की तरह... (स्मृति दिवस पर विशेष) सुधीर सुमन मीडियाकर्मी, कवि-संस्मरणकार और चित्रकार कुबेर दत्त की बड़ी खासियत यह है कि विविध कलाएं और साहित्य की विविध विधाएं उनकी रचनाओं और कलाकृतियों में अत्यंत सहजता से परस्पर घुलती-मिलती प्रतीत होती हैं। मुजफ्फरनगर के बिटावदा गांव में 1949 को कुबेर दत्त का जन्म हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरनगर और गांव में हुई। उनके शिक्षक पिता आर.सी.सरस संस्कृत के विद्वान थे और हिंदी-फारसी के अच्छे कवि थे। जब उनका तबादला पूना हुआ, तो कुुबेर दत्त भी उनके साथ गए। पूना से गांव लौटे, तो पास के बुढ़ाना कस्बे के इंटर काॅलेज में दाखिला लिया। बी.ए. साहिबाबाद के लाजपतराय कालेज और एम.ए. गाजियाबाद के महानंद मिशन काॅलेज से किया। इसके बाद भारतीय विद्या भवन पत्रकारिता में डिप्लोमा के बाद उन्होंने कुछ अखबारों में छिटपुट लिखना शुरू किया। 26 अक्टूबर, 1973 को दूरदर्शन में प्रोड्यूसर के बतौर उनकी नियुक्ति हुई। 2008 में अपनी सेवानिवृत्ति तक सहायक केंद्र निदेशक, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और चीफ प्रोड्यूसर के पदों पर काम किया। सेवानिवृति के बाद डीडी भारती के ...