संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भगतसिंह और साहित्य

चित्र
  ख्वाबे-नाज से भारत को चौंकाता हूँ मैं -सुधीर सुमन भगतसिंह जीवित होते तो आज 28 सितंबर को 119 साल के होते। 23 मार्च 1931 को जब वे शहीद हुए, तब उनकी उम्र मात्र 23 साल थी। उनकी शहादत के बाद उनकी याद में कवियों, शायरों, नाटककारों और उपन्यासकारों ने बहुत सारी रचनाएं लिखीं। कविताओं का एक संकलन लगभग दो दशक पूर्व ‘फांसी लाहौर की’ नाम से प्रकाशित हुआ था, जिसमें एक शेर संकलित है, जो मौत के बावजूद भगतसिंह के ख्वाब के प्रभाव को जाहिर करता है। वह शेर इस प्रकार है- मौत के आगोश में हूँ देर से सोया हुआ। फिर भी ख्वाबे-नाज से भारत को चौंकाता हूँ मैं। भगतसिंह इंकलाब में साहित्य की भूमिका को बहुत महत्व देते थे। ‘पंजाब की भाषा और लिपि की समस्या’ नामक लेख में उन्होंने लिखा है- ज्यों-ज्यों देश का साहित्य ऊँचा होता जाता है, त्यों-त्यों देश भी उन्नति करता जाता है। देशभक्त, चाहे वे निरे समाज-सुधारक हों अथवा राजनीतिक नेता, सबसे अधिक ध्यान देश के साहित्य की ओर दिया करते हैं। यदि वे सामाजिक समस्याओं तथा परिस्थितियों के अनुसार नवीन साहित्य की सृष्टि न करें तो उनके सब प्रयत्न निष्पफल हो जाएं और उनके कार्य स्था...